Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मुजफ्फरनगर में झड़प मामले में पांच लोग गिरफ्तार, नहर से युवक का शव बरामद

मुजफ्फरनगर (उप्र), दो सितंबर (भाषा) मुजफ्फरनगर के भोपा क्षेत्र के बेल्डा गांव में मेले के दौरान हुए विवाद और उसके बाद गंगनहर में युवक के लापता होने के मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को हिरासत में लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि इस मामले में रिजवान, अफजल, भोलू, बख्शी और अजूबा समेत आठ लोगों और एक नाबालिग के ख़िलाफ़ भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 (गैर-इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि आरोपियों में से पांच को गिफ्तार कर लिया गया है, जबकि बाल अपचारी को भी हिरासत में लिया गया है।

इस बीच, बेल्डा गांव में मेले में झड़प के दौरान गंग नहर में डूबे 20 वर्षीय वंश कश्यप का शव बुधवार शाम को बरामद किया गया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार, झड़प के दौरान खुद को बचाने के लिए चार युवक गंग नहर में कूद गए थे।

पुलिस ने बताया कि तीन युवक तो बाहर निकलने में कामयाब रहे, लेकिन वंश नहर में डूब गया था।

शव मिलने के बाद बुधवार को नाराज लोगों ने भोपा थाने के बाहर सड़क पर रास्ता जाम करने की भी कोशिश की।

अधिकारियों ने बताया कि एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक