Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पंजाब: वडिंग ने मान से पुरानी पेंशन योजना बहाल करने और महंगाई भत्ते का भुगतान करने की मांग की

चंडीगढ़, दो सितंबर (भाषा) पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को मुख्यमंत्री भगवंत मान से सरकारी कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना (ओपीएस) तत्काल बहाल करने और बकाया महंगाई भत्ते (डीए) का भुगतान करने का आग्रह किया।

वडिंग ने आम आदमी पार्टी (आप) सरकार पर कर्मचारियों के जायज बकाये का भुगतान जानबूझकर टालने और उनके साथ कानूनी लड़ाई को लंबा खींचने का आरोप लगाया।

मान को लिखे पत्र में वडिंग ने कहा कि सरकारी कर्मचारियों की लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान की मांग ‘‘जायज और उचित’’ है।

उन्होंने दावा किया कि पंजाब एवं हरियाणा उच्च न्यायालय पहले ही राज्य सरकार को निर्धारित समयसीमा के भीतर इसका भुगतान करने का निर्देश दे चुका है।

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार यह जानते हुए भी कि कर्मचारियों को अंततः उनका बकाया मिलना ही है, इस मामले को बेवजह लंबा खींच रही है।

वडिंग ने कहा कि पंजाब सरकार के कर्मचारियों का करीब 14,191 करोड़ रुपये का महंगाई भत्ता (डीए) बकाया है।

भाषा तान्या रंजन

रंजन