Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दीपा ज्वेलर्स के आईपीओ को 3.61 गुना अभिदान

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) दीपा ज्वेलर्स लिमिटेड के 460 करोड़ रुपये के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बोली के दूसरे दिन बुधवार को 3.61 गुना अभिदान मिला।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ के तहत 1,85,20,085 शेयरों की पेशकश के मुकाबले 6,69,03,648 शेयरों के लिए बोलियां प्राप्त हुईं।

गैर-संस्थागत निवेशकों के लिए आरक्षित हिस्से को 5.11 गुना अभिदान मिला। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 4.71 गुना बोलिया मिली जबकि पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के लिए आरक्षित हिस्से को 46 प्रतिशत अभिदान प्राप्त हुआ।

दीपा ज्वेलर्स ने सोमवार को एंकर निवेशकों से 138 करोड़ रुपये जुटाए।

सार्वजनिक निर्गम तीन सितंबर को बंद होगा और आईपीओ के लिए मूल्य दायरा 168-177 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है।

आईपीओ में 250 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए जाएंगे, जबकि 1.18 करोड़ से अधिक शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई जाएगी।

भाषा

यासिर अजय

अजय