Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स: साहिल ने लड़कों की 1,000 मीटर दौड़ का मीट रिकॉर्ड तोड़ा

लुधियाना, दो सितंबर (भाषा) राजस्थान के साहिल ने बुधवार को यहां 21वीं राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में लड़कों की 1,000 मीटर दौड़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए मीट रिकॉर्ड अपने नाम किया।

साहिल ने दो मिनट 25.25 सेकेंड के समय के साथ स्वर्ण पदक जीता जो पिछले साल पटना में सूरज सिंह द्वारा बनाए गए दो मिनट 26.04 सेकेंड के मीट रिकॉर्ड से बेहतर है।

स्पर्धा में रजत पदक जीतने वाले हरियाणा के देव ने भी पिछले रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए दो 25.59 सेकेंड का समय लिया।

मध्य प्रदेश के रंगलाल डी दो मिनट 26.83 सेकेंड के समय के साथ तीसरे स्थान पर रहे।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता