Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान फ्लाई91 एयरलाइन से जुड़े

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) वर्ष 2019 में पाकिस्तान का लड़ाकू विमान मार गिराने वाले भारतीय वायुसेना के पूर्व ग्रुप कैप्टन अभिनंदन वर्धमान अब क्षेत्रीय एयरलाइन एफएलवाई91 के साथ पायलट के रूप में जुड़ गए हैं। सूत्रों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि ‘वीर चक्र’ से सम्मानित वर्धमान अगस्त में गोवा स्थित एयरलाइन से बतौर पायलट जुड़े।

वर्धमान 2019 में पाकिस्तान के साथ हवाई मुठभेड़ के बाद सुर्खियों में आए थे। उन्होंने उस हवाई लड़ाई में एक पाकिस्तानी लड़ाकू विमान को मार गिराया था और इसके बाद पाकिस्तान में तीन दिन तक हिरासत में भी रहे थे।

उन्हें वर्ष 2021 में ‘वीर चक्र’ से सम्मानित किया गया था, जो युद्धकाल में दिया जाने वाला भारत का तीसरा सर्वोच्च वीरता पुरस्कार है। पुरस्कार के प्रशस्ति पत्र में हवाई मुठभेड़ के दौरान ‘कर्तव्य के प्रति असाधारण समर्पण’ प्रदर्शित करने के लिए उन्हें सम्मानित किए जाने का उल्लेख किया गया था।

एफएलवाई91 के प्रवक्ता ने इस संबंध में टिप्पणी करने से इनकार करते हुए कहा कि कर्मचारियों की व्यक्तिगत जानकारी निजी मामला है।

एयरलाइन में वर्धमान की भूमिका के बारे में अन्य विवरण तत्काल उपलब्ध नहीं हो सके।

गोवा स्थित एफएलवाई91 ने मार्च, 2024 में परिचालन शुरू किया था। इसके बेड़े में फिलहाल छह एटीआर 72-600 विमान हैं। इसके दो परिचालन केंद्र गोवा और हैदराबाद में हैं।

भाषा प्रेम प्रेम अजय

अजय