Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हवाई अड्डों के पास भवन निर्माण की मंजूरी प्रक्रिया सरल करने पर विचार कर रहा नागर विमानन मंत्रालय

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) नागर विमानन मंत्रालय हवाई अड्डों के आसपास भवन निर्माण के लिए मंजूरी प्रक्रिया को सरल बनाने और तेज करने के विकल्पों पर विचार कर रहा है। इनमें शहरी स्थानीय निकायों (यूएलबी) के स्तर पर ही अनापत्ति प्रमाणपत्र (एनओसी) जारी करने की संभावना भी शामिल है।

नागर विमानन मंत्री के. राममोहन नायडू ने बुधवार को मंत्रालय और भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर कारोबार सुगमता को बढ़ावा देने तथा अनापत्ति प्रमाणपत्र जारी करने की प्रक्रिया को सुव्यवस्थित करने समेत विभिन्न उपायों पर चर्चा की।

आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, बैठक में इस बात पर भी विचार किया गया कि विशेष रूप से दिल्ली, मुंबई और हैदराबाद जैसे बड़े महानगरों में आवेदकों को शुरुआत में ही संबंधित क्षेत्र में भवन की स्वीकृत ऊंचाई की जानकारी उपलब्ध करा दी जाए।

विज्ञप्ति में कहा गया कि इससे आवेदक और अन्य संबंधित पक्ष शुरुआत से ही ऊंचाई संबंधी लागू प्रतिबंधों को ध्यान में रखकर भवन निर्माण की योजना बना सकेंगे और बेहतर निर्णय ले सकेंगे।

नायडू ने एनओसी जारी करने की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी, स्वचालित और समयबद्ध बनाने तथा इसमें मानवीय हस्तक्षेप न्यूनतम रखने की जरूरत पर जोर दिया।

भाषा

यासिर रमण

रमण