Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

जन्माष्टमी समारोह के लिए दो दिवसीय यात्रा पर मथुरा जाएंगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मथुरा (उप्र), दो सितंबर (भाषा) मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री कृष्ण जन्माष्टमी समारोह के लिये दो दिवसीय दौरे पर बृहस्पतिवार को मथुरा जाएंगे। इस दौरान वह अनेक विकास परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे।

अधिकारियों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अपने इस दौरे पर उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। साथ ही वह कई परियोजनाओं का उद्घाटन भी करेंगे, जिनमें गीता शोध संस्थान में लगभग 42 करोड़ रुपये की लागत से बने श्री हरिदास सभाकक्ष का लोकार्पण भी शामिल है।

उन्होंने बताया कि इस सभाकक्ष परियोजना की शुरुआत मथुरा की सांसद हेमा मालिनी ने की थी।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री वृंदावन में श्री बांके बिहारी मंदिर में पूजा-अर्चना करने से पहले गीता शोध संस्थान परिसर में पौधे भी लगाएंगे।

उन्होंने बताया कि आदित्यनाथ शुक्रवार सुबह श्री कृष्ण जन्मस्थान पर पूजा-अर्चना करेंगे जहां आधे घंटे से कुछ ज्यादा समय के अपने दौरे के दौरान, वह भक्तों को संबोधित भी करेंगे।

जन्माष्टमी भगवान कृष्ण के जन्म का उत्सव है, जिन्हें भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। मथुरा और आसपास के ब्रज क्षेत्र का इस त्यौहार से खास जुड़ाव है क्योंकि मथुरा को कृष्ण का जन्मस्थान माना जाता है।

भाषा सं. सलीम शफीक

शफीक