Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

झारखंड पुलिस ने अंतरराज्यीय चेन झपटमार गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया

हजारीबाग, दो सितंबर (भाषा) झारखंड के पांच जिलों में चेन झपटमारी और चोरी के 63 मामलों में शामिल एक अंतर-राज्यीय गिरोह के आठ सदस्यों को यहां और बिहार में अलग-अलग अभियानों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि चोरी की दो मोटरसाइकिलों पर सवार गिरोह के चार सदस्यों को 'हजारीबाग लेक' के पास वाहन जांच अभियान के दौरान रोका गया और गिरफ्तार कर लिया गया। वहीं, गिरोह के पांचवें सदस्य को बिहार के एक गांव से गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर चौपारण में मोटरसाइकिल गैराज चलाने वाले तीन भाइयों को छापेमारी कर गिरफ्तार किया गया।

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार सिंह ने बताया, 'मंगलवार को अलग-अलग अभियानों में गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उनके पास से करीब 27 ग्राम सोने के आभूषण, जिनकी कीमत चार लाख रुपये से अधिक है, चोरी की चार मोटरसाइकिलें, छह फर्जी नंबर प्लेट और छह मोबाइल फोन बरामद किए हैं।'

सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रूपक कुमार सिंह ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपियों ने जांचकर्ताओं को बताया कि यह गिरोह अब तक बिहार और झारखंड में चेन झपटमारी और चोरी की 100 से अधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है।

उन्होंने बताया कि दर्ज 63 मामलों में से 47 हजारीबाग, 10 चतरा और दो-दो मामले रांची, रामगढ़ तथा गिरिडीह जिलों में दर्ज हैं।

भाषा

शुभम माधव

माधव