Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पिकनिक मनाने गए युवक की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत

सोनभद्र (उप्र), दो सितंबर (भाषा) सोनभद्र जिले के चोपन क्षेत्र में बुधवार को पिकनिक मनाने गए एक युवक की पहाड़ी से फिसलकर गिरने से मौत हो गई। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने यहां बताया कि चोपन थानाक्षेत्र के मारकुंडी गांव का सूबेदार यादव उर्फ मुन्ना (25) अपने साथियों के साथ मारकुंडी घाटी में पिकनिक मनाने गया था और इसी दौरान वह झरने में नहाने के बाद ऊंची पहाड़ी पर चढ़ गया लेकिन नीचे उतरते समय उसका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से नीचे गिर गया।

उन्होंने बताया कि गंभीर रूप से घायल युवक को उसके साथियों ने तत्काल मेडिकल कालेज पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है।

भाषा सं. सलीम राजकुमार

राजकुमार