Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मोइत्रा ने अयोग्यता संबंधी नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मांगने वाले बागी सांसदों पर तंज कसा

कोलकाता, दो सितंबर (भाषा) तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) की लोकसभा सदस्य महुआ मोइत्रा ने बुधवार को पार्टी के उन 20 बागी सांसदों पर निशाना साधा, जिन्होंने अपनी सदस्यता रद्द किए जाने संबंधी नोटिस का जवाब देने के लिए और समय मांगा है। ये नोटिस सांसदों की सदस्यता रद्द किये जाने का अनुरोध करने वाली याचिकाओं के दायर किये जाने के बाद जारी किए गए हैं।

उन्होंने कहा कि तय समय में जवाब न दे पाना यह दिखाता है कि उन्हें पता था कि वे गलत हैं।

मोइत्रा ने आरोप लगाया कि टीएमसी के टिकट पर निर्वाचित होने के बाद ‘नेशनलिस्ट सिटिजंस पार्टी ऑफ इंडिया’ (एनसीपीआई) और भाजपा के नेतृत्व वाले राजग के साथ जुड़ने वाले बागी सांसदों के पास अपने खिलाफ लगे आरोपों का कोई ठोस जवाब नहीं था।

मोइत्रा ने पत्रकारों से कहा, ‘‘हमने उन सांसदों के खिलाफ सदस्यता रद्द करने की 20 याचिकाएं दायर की हैं जो टीएमसी के टिकट पर चुने गए थे लेकिन भाजपा के साथ मिल गए। लोकसभा सचिवालय ने पिछले हफ्ते उन्हें नोटिस भेजकर सात दिनों के भीतर जवाब देने को कहा था। समय-सीमा खत्म हो गई है, लेकिन वे जवाब नहीं दे पाए। अब उन्होंने दो-तीन हफ्ते का और समय मांगा है।’’

कृष्णानगर की सांसद ने इस बात पर सवाल उठाया कि जब सांसदों के पास अपना जवाब तैयार करने के लिए पहले से ही काफी समय था, तो फिर ऐसे विस्तार की क्या जरूरत थी।

उन्होंने कहा, ‘‘हमने जून में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखा था। वे दो महीने में जवाब क्यों नहीं दे पाए? जवाब देने में आपको एक सप्ताह से अधिक समय क्यों लगता है? अगर आप मुझसे पूछें, तो मैं जवाब देने में इतना समय नहीं लूंगी।’’

मोइत्रा ने कहा कि इन घटनाओं ने बागी सांसदों की राजनीतिक पसंद को उजागर कर दिया है।

भाषा

संतोष माधव

माधव