Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अमेरिका-ईरान में तनाव बढ़ने और मजबूत डॉलर के कारण चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) वायदा कारोबार में बुधवार को चांदी की चमक फीकी पड़ गई और इसकी कीमत लगभग एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2.33 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई। डॉलर की मजबूती और अमेरिका-ईरान के बीच बढ़ते तनाव ने इस कीमती धातु में निवेशकों की दिलचस्पी कम कर दी।

मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के दिसंबर महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 1,841 रुपये यानी करीब एक प्रतिशत की गिरावट के साथ 2,33,600 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

लेमन मार्केट्स डेस्क के शोध प्रमुख, गौरव गर्ग ने कहा, ‘‘बुधवार के सत्र में चांदी की कीमतों में गिरावट जारी रही, क्योंकि अमेरिकी बान्ड प्रतिफल बढ़ने और डॉलर के मजबूत होने से कीमती धातुओं जैसी आस्तियों की मांग कम हो गई।’’

भू-राजनीतिक तनावों ने फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों के नजरिए में अनिश्चितता की एक और परत जोड़ दी, जिससे चांदी पर दबाव बढ़ा।

विदेशी बाजार, न्यूयॉर्क में दिसंबर अनुबंध वाले कॉमेक्स चांदी वायदा 1.22 प्रतिशत गिरकर 64.57 डॉलर प्रति औंस रह गया।

भाषा राजेश राजेश

राजेश