Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अरुणाचल प्रदेश छात्र संगठन ने एपीपीएससी के भर्ती नियमों का स्वागत किया

ईटानगर, दो सितंबर (भाषा) अरुणाचल प्रदेश के छात्र संगठन ने बुधवार को राज्य लोक सेवा आयोग के उस फैसले का स्वागत किया, जिसमें समूह-ए और समूह-बी के 155 राजपत्रित तकनीकी पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए मूल निवास प्रमाणपत्र, अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र और स्थानीय जनजातीय भाषा की जानकारी होने को अनिवार्य कर दिया गया है।

अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (एपीपीएससी) का विज्ञापन समूह-ए और समूह-बी के राजपत्रित (तकनीकी) पदों - 2026 (भाग-1) के लिए सामान्य भर्ती परीक्षा के बारे में है। इसमें कृषि, बागवानी, पशुपालन और पशु चिकित्सा, तथा कपड़ा और हस्तशिल्प विभागों में खाली पदों को शामिल किया गया है।

योग्यता के नए प्रावधान, सीधी भर्ती के लिए एक समान मानदंड लागू करने के राज्य सरकार के फैसले के अनुरूप हैं।

राज्य मंत्रिमंडल ने 13 अगस्त को इन मानदंडों को मंज़ूरी दी थी, जबकि प्रशासनिक सुधार और प्रशिक्षण विभाग ने 26 अगस्त को अधिसूचना जारी की। इसके तहत समूह ए, बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती के लिए वैध मूल निवास प्रमाणपत्र, अरुणाचल प्रदेश अनुसूचित जनजाति प्रमाणपत्र और स्थानीय जनजातीय भाषा की जानकारी होने को अनिवार्य कर दिया गया है।

ऑल अरुणाचल प्रदेश स्टूडेंट्स यूनियन (आप्सू) के अध्यक्ष मेजे टाकू ने कहा कि एपीपीएससी का विज्ञापन राज्य के मूल निवासियों की चिंताओं को दूर करने की दिशा में एक अहम कदम है।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश