Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मिजो चाको कुरियन ने इंडियन एथलेटिक्स सीरीज में पुरुष 400 मीटर दौड़ का स्वर्ण पदक जीता

मेरठ, दो सितंबर (भाषा) केरलम के अंतरराष्ट्रीय धावक मिजो चाको कुरियन ने बुधवार को यहां इंडियन एथलेटिक्स सीरीज के 15वें चरण में पुरुष 400 मीटर स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

कुरियन ने पुरुष 400 मीटर में स्वर्ण पदक जीतने के अलावा पुरुष 200 मीटर में भी दूसरा स्थान हासिल करते हुए रजत पदक अपने नाम किया। राजस्थान के आदेश गारसा ने इस स्पर्धा का स्वर्ण पदक जीता।

कुरियन ने 400 मीटर में 46.89 सेकेंड के समय के साथ खिताब अपने नाम किया।

हिमाचल के संदीप सिंह ने 10.65 सेकेंड के समय के साथ पुरुष 100 मीटर का खिताब जीता जबकि महिला वर्ग में रेलवे खेल संवर्धन बोर्ड की अवंतिका नराले 12.25 सेकेंड के समय के साथ शीर्ष पर रहीं।

भाषा सुधीर नमिता

नमिता