Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

हालिया तनाव के बावजूद पश्चिम एशिया में शांति की उम्मीद : पाकिस्तान

(सज्जाद हुसैन)

इस्लामाबाद, दो सितंबर (भाषा) पाकिस्तान ने बुधवार को कहा कि अमेरिका और ईरान के बीच हालिया तनाव के बावजूद पश्चिम एशिया में शांति को लेकर उसकी “उम्मीद” कायम है। उसने इलाके में स्थिरता के लिए “बातचीत और कूटनीति” पर जोर दिया।

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ताहिर अंद्राबी का यह बयान प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की ईरानी राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियन के साथ सोमवार को शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) शिखर सम्मेलन के दौरान हुई मुलाकात और क्षेत्रीय हालात पर चर्चा के कुछ दिनों बाद आया है।

अंद्राबी ने कहा, “प्रधानमंत्री ने संयम, बातचीत और कूटनीति के माध्यम से शांति के प्रति पाकिस्तान की प्रतिबद्धता दोहराई है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस्लामाबाद समझौता ज्ञापन (एमओयू) क्षेत्र में स्थायी शांति और स्थिरता हासिल करने का सबसे व्यवहारिक रास्ता है।”

अंद्राबी ने साप्ताहिक प्रेस वार्ता में कहा, “हालिया तनाव बढ़ने के बावजूद हम आशान्वित हैं और बातचीत तथा कूटनीति के लिए लगातार प्रयास करते रहेंगे।”

पाकिस्तान के विदेश मंत्री इसहाक डार ने सोमवार को शिखर सम्मेलन के दौरान ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से भी मुलाकात की और क्षेत्र में शांति तथा स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए बातचीत व कूटनीति की जरूरत पर जोर दिया।

जून में, अमेरिका और ईरान ने पश्चिम एशिया में शांति लाने के मकसद से एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए थे। पाकिस्तान ने भी एक “गारंटर” के तौर पर इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर किए।

भाषा प्रशांत नरेश

नरेश