Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

बिहार : मधुबनी में मिला व्यक्ति का सिर कटा शव

मधुबनी, दो सितंबर (भाषा) बिहार के मधुबनी जिले में बुधवार सुबह सड़क किनारे खेतों में एक व्यक्ति का सिर कटा शव मिला, जिसके हाथ बंधे हुए थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।

खजौली थाना प्रभारी (एसएचओ) सपन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने खेतों में एक व्यक्ति का सिर कटा शव देखा, जिसके हाथ पीछे की ओर बंधे हुए थे।

अधिकारियों ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और फोरेंसिक टीम घटनास्थल के साथ-साथ मृतक के कपड़ों की भी जांच कर रही है।

एसएचओ ने बताया कि पुलिस इस मामले की सभी पहलुओं से जांच कर रही है।

भाषा तान्या नरेश

नरेश