Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राजस्थान के करौली में तेज रफ्तार मिनी बस ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर, तीन लोगों की मौत

जयपुर, दो सितंबर (भाषा) राजस्थान के करौली जिले में बुधवार को एक तेज रफ्तार मिनी बस ने एक मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दंपति समेत तीन लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह हादसा बालघाट थाना क्षेत्र के दुब्बी रोड पर हुआ।

टोड़ाभीम के पुलिस उपाधीक्षक भंवर लाल बुनकर ने बताया कि मृतकों की पहचान भगवत (60), उनकी पत्नी भगवानी कोली (55) और उनके रिश्तेदार लक्ष्मी नारायण कोली (28) के रूप में हुई है।

पुलिस ने बताया कि दंपति और लक्ष्मी नारायण मोटरसाइकिल से बालघाट की ओर जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार मिनी बस ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया, जबकि बस को कब्जे में ले लिया गया है।

हादसे से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने शवों को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया और करीब तीन घंटे तक यातायात बाधित रखा। प्रदर्शनकारी बस चालक की गिरफ्तारी और मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता की मांग कर रहे थे।

पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को समझाने का प्रयास किया। पुलिस की ओर से उचित कार्रवाई का आश्वासन दिए जाने के बाद परिजन दोपहर करीब 12 बजे शवों का पोस्टमार्टम कराने के लिए सहमत हुए।

भाषा

बाकोलिया रवि कांत