Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत

प्रतापगढ़ (उप्र), दो सितंबर (भाषा) प्रतापगढ़ जिले के नवाबगंज क्षेत्र में लगातार बारिश के दौरान बुधवार को कच्चा मकान ढहने से मलबे में दबकर एक बच्चे की मौत हो गयी। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने बताया कि लगातार हो रही बारिश के दौरान नवाबगंज थाना क्षेत्र के छोटी कोथरिया गांव में चंद्र प्रकाश का कच्चा मकान अचानक ढहने के कारण उसका डेढ़ वर्षीय बेटा प्रियांश मलबे में दब गया।

उन्होंने बताया कि परिजन एवं पास-पड़ोस के लोग प्रियांश को स्थानीय चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

राय ने बताया कि पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

भाषा सं सलीम राजकुमार

राजकुमार