Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ध्रुव सितवाला ने पैन एम कप बिलियर्ड्स चैंपियनशिप में रजत पदक जीत

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) भारत के ध्रुव सितवाला को कनाडा के विन्निपेग में आयोजित पैन एम कप बिलियर्ड्स चैंपियनशिप के फाइनल में सिंगापुर के पीटर गिलक्रिस्ट से 972-1500 से हार के बाद रजत पदक से संतोष करना पड़ा।

मौजूदा एशियाई बिलियर्ड्स चैंपियन सितवाला ने फाइनल की शुरुआत शानदार अंदाज में की थी, लेकिन वह अपनी बढ़त को बरकरार नहीं रख सके। फाइनल के शुरुआती चरण में सितवाला 450 अंकों की बढ़त पर थे, लेकिन धीरे-धीरे यह बढ़त उनके हाथ से निकल गई।

सितवाला ने कुछ साल पहले न्यूजीलैंड ओपन के फाइनल में गिलक्रिस्ट को हराया था। लेकिन हाल के समय में उन्हें गिलक्रिस्ट के खिलाफ संघर्ष करना पड़ा है।

गिलक्रिस्ट ने लगातार तेजी से तीन ‘डबल-सेंचुरी’ ब्रेक लगाए और बढ़त हासिल कर ली।

सितवाला को भी कुछ मौके मिले, लेकिन वह उनका फायदा नहीं उठा सके। गिलक्रिस्ट के 214 अंक के नाबाद ब्रेक ने उन्हें मुकाबला जीतने में मदद की।

भाषा नमिता सुधीर

सुधीर