Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

रेवंत ने रक्षा मंत्री को 'इन्वेस्ट तेलंगाना समिट' के लिए आमंत्रित किया

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी ने बुधवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को ‘इन्वेस्ट तेलंगाना ग्लोबल समिट-2026’ के लिए आमंत्रित किया। यह सम्मेलन 7 से 9 दिसंबर तक हैदराबाद में आयोजित होने वाला है।

साथ ही, रेड्डी ने रक्षा मंत्री से 'डिफेंस एक्सपो-2026' का उद्घाटन करने का भी अनुरोध किया, जिसका आयोजन इसी सम्मेलन के साथ किया जाएगा।

राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार, रेड्डी ने अपनी मुलाकात के दौरान सिंह को तेलंगाना के रक्षा क्षेत्र में निवेश की संभावनाओं के बारे में बताया और प्रस्तावित प्रदर्शनी के संबंध में जानकारी दी।

रेड्डी ने कहा कि ‘डिफेंस एक्सपो’ में एयरोस्पेस, रक्षा और अंतरिक्ष क्षेत्र पर एक खास सत्र होगा। इसके अलावा, इसमें एयर शो, औद्योगिक प्रदर्शनी और जमीन पर आधारित रक्षा प्रणाली का प्रदर्शन भी शामिल होगा।

यह कार्यक्रम ‘‘अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार’’ आयोजित करने के लिए केंद्र से सहयोग मांगते हुए, मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से एयर शो के लिए जरूरी एयरस्पेस मंजूरी दिलाने और भारतीय वायु सेना के विमानों - जिनमें सूर्य किरण और सारंग एरोबैटिक डिस्प्ले टीमें शामिल हैं - की भागीदारी को आसान बनाने के साथ-साथ ‘स्टैटिक एयरक्राफ्ट डिस्प्ले’ के लिए भी सहयोग का आग्रह किया।

‘स्टैटिक एयरक्राफ्ट डिस्प्ले’ एक ऐसी प्रदर्शनी है जिसमें विमान और हेलीकॉप्टर जमीन पर मौजूद रखे जाते हैं ताकि लोग उन्हें नजदीक से देख सकें।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश