Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रणव कंस्ट्रक्शंस का आईपीओ सात सितंबर को खुलेगा, मूल्य दायरा 118-124 रुपये प्रति शेयर

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) रियल एस्टेट डेवलपर प्रणव कंस्ट्रक्शंस ने अपने 351 करोड़ रुपये से अधिक के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) का मूल्य दायरा 118 - 124 रुपये प्रति शेयर बुधवार को तय किया है।

कंपनी का आईपीओ बोली के लिए सात सितंबर को खुलेगा और नौ सितंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक चार सितंबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस ने बताया कि आईपीओ में 315.6 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे। इसके अलावा निवेशक शेयरधारक बायोऊर्जा इंडिया इन्फ्रा 28.57 लाख शेयरों की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाएगी, जिनकी कीमत 35.43 करोड़ रुपये है। इस तरह निर्गम का कुल आकार करीब 351 करोड़ रुपये होगा।

दस्तावेजों के मसौदे के अनुसार, नए शेयरों से प्राप्त राशि का इस्तेमाल सरकारी एवं वैधानिक मंजूरियां हासिल करने, अतिरिक्त एफएसआई खरीदने समेत अन्य कार्यों के लिए किया जाएगा।

इसके अलावा कंपनी कर्ज चुकाने, भविष्य की पुनर्विकास परियोजनाएं हासिल करने और सामान्य कारोबारी खर्चों को पूरा करने के लिए भी आईपीओ से प्राप्त राशि का इस्तेमाल करेगी।

प्रणव कंस्ट्रक्शंस मुंबई के पश्चिमी उपनगरों में नगर निगम ग्रेटर मुंबई (एमसीजीएम) के पुनर्विकास खंड में प्रमुख रियल एस्टेट डेवलपर है।

भाषा

यासिर अजय

अजय