Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने केरलम के मुख्यमंत्री सतीशन से मुलाकात की

तिरुवनंतपुरम, दो सितंबर (भाषा) स्टार फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो ने बुधवार को केरलम की यात्रा के दौरान राज्य के मुख्यमंत्री वी डी सतीशन से मुलाकात की।

राज्य के मुख्यमंत्री कार्यालय (सीएमओ) के अनुसार यह मुलाकात मंगलवार को कोझिकोड में हुई।

सतीशन ने ‘एक्स’ पर इस संक्षिप्त मुलाकात का एक वीडियो भी साझा किया और कहा, ‘‘केरलम की अपनी यात्रा के दौरान क्रिस्टयानो रोनाल्डो की बहन एल्मा अवेइरो के साथ गर्मजोशी से बातचीत हुई। मैंने उन्हें बताया कि मलयालियों के दिल में फुटबॉल और क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए कितना अपार जुनून और प्यार है। ’’

उन्होंने कहा कि अवेइरो ने केरलम के फुटबॉल प्रशंसकों की ओर से रोनाल्डो के लिए भेजी गई गर्मजोशी भरी शुभकामनाएं और स्नेह उन तक पहुंचाने का वादा किया है।

वीडियो में अवेइरो उनके साथ एक तस्वीर लेने के लिए कहती हुई दिखाई दे रही हैं।

भाषा नमिता पंत

पंत