Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रधानमंत्री मोदी डीयू के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स का पांच सितंबर को कर सकते हैं दौरा

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पांच सितंबर को दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) का दौरा कर सकते हैं। यह दिन ‘शिक्षक दिवस’ और इस प्रतिष्ठित कॉलेज के शताब्दी वर्ष का मौका भी है। सूत्रों ने यह जानकारी दी।

यह प्रस्तावित दौरा युवा पीढ़ी तक पहुंचने की भाजपा की जारी कोशिशों के बीच हो रहा है।

मोदी ने आखिरी बार 2013 में गुजरात के मुख्यमंत्री के तौर पर एसआरसीसी का दौरा किया था।

प्रधानमंत्री मोदी ने इस साल अप्रैल में कॉलेज की 100वीं वर्षगांठ के मौके पर अपने आवास पर कॉलेज के शासी निकाय और एक प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की थी। उन्होंने कॉलेज की शताब्दी के उपलक्ष्य में एक विशेष स्मारक डाक टिकट भी जारी किया था।

भाषा प्रशांत पवनेश

पवनेश