Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसएईएल को एक गीगावाट सौर पीवी मॉड्यूल आपूर्ति के ऑर्डर

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) एकीकृत नवीकरणीय ऊर्जा कंपनी एसएईएल इंडस्ट्रीज लि. की इकाई एसएईएल सोलर पी6 प्राइवेट लि. को को विभिन्न इकाइयों से एक गीगावाट पीक (जीडब्ल्यूपी) क्षमता के सौर पीवी मॉड्यूल की आपूर्ति के ऑर्डर मिले हैं। कंपनी ने बुधवार को एक बयान में यह जानकारी दी।

बयान के अनुसार, अनुषंगी कंपनी एसएईएल सोलर पी6 प्राइवेट लि. अनुबंधित परियोजनाओं के लिए घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों में एन-टाइप टॉपकॉन मॉड्यूल की आपूर्ति करेगी।

एसएईएल इंडस्ट्रीज लि. की पूर्ण स्वामित्व वाली कंपनी को पिछले कुछ महीने में मिले ऑर्डर में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लि. की उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में सौर पीवी परियोजना के लिए 585.8 मेगावॉट (पीक) क्षमता के मॉड्यूल की आपूर्ति का ऑर्डर शामिल है।

बयान के मुताबिक, कंपनी को मिले अन्य ऑर्डर गुजरात और उत्तर प्रदेश के अन्य हिस्सों में स्थापित होने वाली सौर ऊर्जा परियोजनाओं के लिए हैं।

एसएईएल इंडस्ट्रीज सौर ऊर्जा उत्पादन, सौर पीवी मॉड्यूल विनिर्माण और कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन के कारोबार में सक्रिय है। 30 सितंबर, 2025 तक कंपनी के पास अनुबंधित और आवंटित सौर तथा ऊर्जा भंडारण परियोजनाओं की कुल 8,299 मेगावॉट पीक (डीसी) क्षमता का पोर्टफोलियो था। इसके अलावा कंपनी के पास 3,625 मेगावाट की टॉप कॉन मॉड्यूल विनिर्माण क्षमता और 164.90 मेगावाट की कृषि अपशिष्ट से ऊर्जा उत्पादन क्षमता थी।

एसएईएल उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में एक एकीकृत विनिर्माण संयंत्र भी स्थापित कर रही है। इस संयंत्र में पांच गीगावाट क्षमता की सौर सेल विनिर्माण इकाई और पांच गीगावाट क्षमता की सौर मॉड्यूल विनिर्माण लाइन स्थापित की जाएगी। यह संयंत्र फिलहाल निर्माण के चरण में है।

भाषा रमण अजय

अजय