Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

एनडीए में तैनात कर्मी पुणे में रेलवे पटरी पर मृत पाया गया

पुणे, दो सितंबर (भाषा) पुणे में राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (एनडीए) खड़कवासला में तैनात एक सेवा कर्मी का शव रेलवे पटरी पर पाया गया। रक्षा विभाग की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई।

विज्ञप्ति के अनुसार, पंजाब के मानसा जिले का रहने वाला हवलदार जगतार सिंह प्रतिष्ठित त्रि-सेवा प्रशिक्षण अकादमी में तैनात था।

इसके अनुसार, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने एक सितंबर की शाम करीब साढ़े पांच बजे खाड़की और शिवाजीनगर के बीच रेलवे पटरी पर उसका शव पाया। इसके बाद सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए औंध स्थित सरकारी अस्पताल भिजवाया गया।

रक्षा विभाग ने बताया कि मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया है कि मौत के कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दिए गए हैं।

भाषा

शुभम संतोष

संतोष