Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अमेरिका-श्रीलंका का संयुक्त अभियान: पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थ नेटवर्क का भंडाफोड़

कोलंबो, दो सितंबर (भाषा) श्रीलंका और अमेरिका के अधिकारियों के संयुक्त अभियान में पाकिस्तान स्थित मादक पदार्थ तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़ किया गया है जो कथित तौर पर श्रीलंका के रास्ते 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर मूल्य के मादक पदार्थ को अंतरराष्ट्रीय काले बाजार में पहुंचाने की कोशिश कर रहा था।

अमेरिकी दूतावास की ओर से बुधवार को जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार, 14 से 29 अगस्त के बीच पाकिस्तान से कोलंबो भेजे जा रहे संदिग्ध समुद्री कंटेनर के संबंध में मिली खुफिया जानकारी के आधार पर संयुक्त टीम ने खेप को रोका और तौलियों में छिपाकर रखी गई क्रिस्टल मेथामफेटामाइन बरामद की।

विज्ञप्ति में कहा गया कि अभियान के दौरान पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई संदिग्धों को गिरफ्तार किया गया।

यह अभियान अमेरिकी ड्रग एन्फोर्समेंट एडमिनिस्ट्रेशन (डीईए) के नयी दिल्ली स्थित कंट्री ऑफिस और श्रीलंका पुलिस के नारकोटिक्स ब्यूरो (पीएनबी) ने संयुक्त रूप से चलाया।

विज्ञप्ति के अनुसार, पीएनबी ने करीब 463 किलोग्राम क्रिस्टल मेथामफेटामाइन जब्त की जिसकी काले बाजार में कीमत 2.1 करोड़ अमेरिकी डॉलर आंकी गई है।

विज्ञप्ति में कहा गया, ‘‘यह अभियान आतंकवाद को वित्तपोषित करने वाले और दोनों देशों के समुदायों के लिए खतरा उत्पन्न करने वाले अंतरराष्ट्रीय आपराधिक संगठनों को खत्म करने में अमेरिका-श्रीलंका साझेदारी की मजबूती को रेखांकित करता है।’’

भाषा अमित नरेश

नरेश