Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

आसिम वकार एआईएमआईएम छोड़कर कांग्रेस में शामिल

( दि18 तीसरे पैरा में पार्टी के नाम में सुधार के साथ रिपीट )

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के वरिष्ठ नेता सैयद आसिम वकार बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए।

उन्होंने कांग्रेस के उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम और पार्टी के अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की।

वकार, असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी एआईएमआईएम में लंबे समय से सक्रिय थे और पार्टी की मुखर आवाज थे। वह एआईएमआईएम में राष्ट्रीय प्रवक्ता की भूमिका निभा रहे थे।

वह एआईएमआईएम से पहले समाजवादी पार्टी में थे।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले प्रदेश में ओवैसी को झटका दिया है। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने हैं।

भाषा हक सुरभि मनीषा

मनीषा

मनीषा