Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र : लखनऊ में सड़क धंसी, दो लोग घायल

लखनऊ, दो सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री और भाजपा के राज्यसभा सदस्य दिनेश शर्मा के लखनऊ स्थित आवास के बाहर बुधवार को सड़क का एक हिस्सा धंस जाने से दो लोग घायल हो गए।

यह घटना लखनऊ विश्वविद्यालय मार्ग पर हुई, जहां सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया और कई फुट गहरा गड्ढा बन गया। दोपहिया वाहन पर सवार दो राहगीर गड्ढे में गिर गए और घायल हो गए।

घायलों के भाई अभय प्रजापति ने ‘पीटीआई वीडियो’ को बताया, ‘‘मेरे भाई कैसरबाग की ओर से आ रहे थे, तभी उनकी मोटरसाइकिल सड़क के धंसे हुए हिस्से में गिर गई। वे दोनों अस्पताल में भर्ती हैं।’’

सूचना मिलते ही पुलिस और लखनऊ नगर निगम (एलएमसी) के अधिकारी मौके पर पहुंचे तथा किसी और दुर्घटना को रोकने के लिए इलाके की घेराबंदी कर दी।

घायलों को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत स्थिर बताई गई है।

प्रारंभिक आकलन के अनुसार, सड़क धंसने की वजह भूमिगत पाइपलाइन या जल निकासी व्यवस्था में रिसाव हो सकता है। धंसी हुई सड़क की मरम्मत का काम जारी है।

भाषा जफर मनीषा

मनीषा