Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

असम के धेमाजी में एक व्यक्ति ने पत्नी और दो बच्चों की ‘हत्या’ की

गुवाहाटी, दो सितंबर (भाषा) असम के धेमाजी जिले में बुधवार सुबह एक स्कूल के शिक्षक ने धारदार हथियार से अपनी पत्नी और दो बच्चों की कथित तौर पर हत्या कर दी।

पुलिस ने बताया कि घर के अंदर हुए इस हमले में उसकी 13 वर्षीय बड़ी बेटी भी गंभीर रूप से घायल हो गई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि हमले की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो पाई है, लेकिन आर्थिक तंगी को संभावित कारण माना जा रहा है।

मृतकों की पहचान चिनुआरा बेगम (33), शकील अली (8) और पांच वर्षीय रिजिका बेगम के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि घायल बेटी का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है और उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

आरोपी गामचुक प्राइमरी स्कूल में सहायक शिक्षक के पद पर कार्यरत है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और सबूत जुटा रही है। मामले की जांच जारी है।

भाषा गोला मनीषा

मनीषा