Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली: रोहिणी में एक व्यक्ति मृत मिला, लूटपाट की आशंका

नयी दिल्ली, दो सितंबर (भाषा) दिल्ली के रोहिणी सेक्टर-3 स्थित एक मकान में 60 वर्षीय एक व्यक्ति संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाया गया।

पुलिस ने बुधवार को बताया कि प्रथमदृष्टया लूटपाट की आशंका है।

इसके अनुसार, मृतक राकेश खन्ना के मकान में सामान बिखरा हुआ मिला।

एक अधिकारी ने बताया कि इस मामले में खन्ना की एक महिला रिश्तेदार और उसके दो साथियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि खन्ना के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और मामले की जांच जारी है।

भाषा शोभना देवेंद्र

देवेंद्र