Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: सीतापुर में दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत

सीतापुर, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में मंगलवार शाम मिट्टी की दीवार गिरने से एक बच्ची समेत दो लोगों की दबकर मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, कमलापुर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में हुए इस हादसे में नेकराम (32) और उनकी पांच वर्षीय भतीजी लक्ष्मी की मौत हो गई।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल आठ वर्षीय मोहित का अस्पताल में इलाज जारी है।

पुलिस ने बताया कि लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मिट्टी से बने घर का ढांचा कमजोर हो गया था और मंगलवार देर शाम बारिश के दौरान घर की दीवार अचानक ढह गई, जिससे नेकराम, लक्ष्मी और मोहित मलबे में दब गए।

कमलापुर थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल चौधरी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर मलबा हटाया तथा तीनों लोगों को बाहर निकाला।

उन्होंने बताया कि दोनों मृतकों के शव कसमंडा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में रखे गए हैं और बुधवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। चौधरी ने बताया कि घटना की जानकारी प्रशासनिक अधिकारियों को दे दी गई है और आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र