Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

पूर्वी दिल्ली की संजय झील में डूबने से तीन युवकों की मौत

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) पूर्वी दिल्ली की संजय झील में मंगलवार को तीन युवकों की डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, शाम 7:24 बजे पांडव नगर थाने को कोटला गांव के पास संजय झील में तीन लोगों के डूबने की सूचना मिली और इसके बाद पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंची।

एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, तीनों लोगों को पानी से बाहर निकाला गया और उन्हें लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

उन्होंने बताया कि तीनों मृतकों की उम्र 22 से 25 साल के बीच है और वे कल्याणपुरी के स्थानीय निवासी बताए जा रहे हैं।

पुलिस के अनुसार उनके नाम, पते और अन्य विवरण का पता लगाया जा रहा है।

भाषा नोमान अविनाश

अविनाश