Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: प्रतापगढ़ में विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता ने आत्महत्या की

प्रतापगढ़, एक सितंबर (भाषा) उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले में मंगलवार दोपहर विद्युत विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) का शव उनके आवास पर संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) बृजनंदन राय ने मंगलवार देर शाम बताया कि जौनपुर जिले के रहने वाले विवेक यादव (38) यहां उदयपुर पावर हाउस में कनिष्ठ अभियंता के पद पर तैनात थे और पावर हाउस के पास पत्नी व बच्चों के साथ रहते थे।

उन्होंने बताया कि यादव की पत्नी रक्षाबंधन पर बच्चों के साथ मायके गई हुई थी और वह आवास पर अकेले थे।

अधिकारी ने बताया कि यादव के पूर्वाह्न 10 बजे ड्यूटी पर न पहुंचने के बाद कर्मचारियों ने कई बार उनसे संपर्क करने की कोशिश की लेकिन संपर्क नहीं हो सका।

उन्होंने बताया कि दोपहर में कर्मचारी आवास पर पहुंचे और उन्होंने कमरा बंद पाया तथा आवाज देने पर कोई जवाब नहीं मिलने के बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा तोड़ा और यादव का शव फंदे से लटका पाया।

उन्होंने बताया कि प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका और मामले की जांच जारी है।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र