Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

न्यू टाउन में इस्कॉन मनाएगा चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव

कोलकाता, एक सितंबर (भाषा) इस्कॉन (अंतरराष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ) शहर के पास न्यू टाउन में दो सितंबर से चार दिवसीय जन्माष्टमी महोत्सव मनाएगा। इस दौरान आयोजकों ने आपदा प्रभावित नेपाल में चलाए जा रहे राहत कार्यों में सहयोग देने का निर्णय लिया है।

इस्कॉन के वरिष्ठ पदाधिकारी गोविंद घोष दास ने बताया कि न्यू टाउन केंद्र में लगातार तीसरे साल बड़े पैमाने पर यह आयोजन हो रहा है। इस्कॉन की स्थापना के 60 वर्ष पूरे होने के कारण इस वर्ष का उत्सव महत्वपूर्ण है।

उन्होंने कहा, 'नेपाल में इस्कॉन की सभी स्थानीय इकाइयां भोजन और अन्य सहायता प्रदान करने में जुटी हैं, जबकि 1,500 केंद्रों और 800 मंदिरों के हमारे वैश्विक नेटवर्क की अन्य इकाइयां भी विभिन्न सामाजिक कार्यों का समर्थन कर रही हैं।'

एक अन्य अधिकारी शिवानंद सेन दास ने बताया कि पश्चिम बंगाल सरकार के कैबिनेट मंत्री दिलीप घोष इस्कॉन न्यू टाउन शाखा से सक्रिय रूप से जुड़े हुए हैं और वह इस महोत्सव में हिस्सा लेंगे।

भाषा सुमित अविनाश

अविनाश