Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

दिल्ली में पीसीआर वैन में शराब की बोतल का वीडियो वायरल होने के बाद हेड कांस्टेबल निलंबित

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस के एक कर्मी और दिल्ली परिवहन निगम (डीटीसी) के एक चालक के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई है। इस वीडियो में वे एक शराब की बोतल पकड़े दिख रहे हैं।

सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में पुलिस नियंत्रण कक्ष (पीसीआर) वाहन के अंदर कर्मचारी एक शराब की बोतल पकड़े हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर कई लोगों ने कर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

पुलिस उपायुक्त (पीसीआर) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, 'वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए कथित घटना की जांच पहले ही की जा चुकी है। दिल्ली पुलिस के हेड कांस्टेबल और डीटीसी चालक की पहचान कर ली गई है। हेड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया गया है।'

पोस्ट में कहा गया है कि डीटीसी ने अपने चालक के खिलाफ विस्तृत विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी है।

पोस्ट में कहा गया है कि दिल्ली पुलिस किसी भी प्रकार के कदाचार को बर्दाश्त नहीं करती और जिम्मेदार पाए गए लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने बयान में इन कर्मियों की पहचान का खुलासा नहीं किया।

भाषा नोमान

नोमान अविनाश

अविनाश