Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

उप्र: मेरठ में भाकियू का शक्ति प्रदर्शन, हजारों किसानों ने घेरा कमिश्नरी चौराहा

मेरठ, एक सितंबर (भाषा) भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के आह्वान पर मंगलवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न इलाकों से सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में पहुंचे किसानों ने मेरठ के कमिश्नरी चौराहे पर शक्ति प्रदर्शन किया और विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया।

किसान महापंचायत में भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बिजली, खाद की उपलब्धता, गन्ने के बकाया भुगतान और किसानों को गन्ने का उचित मूल्य दिलाने की मांग उठाई।

महापंचायत में किसानों की कर्जमाफी का मुद्दा भी उठाया गया।

किसानों ने सरकार से कर्जमाफी की स्थिति स्पष्ट करने और 21 जुलाई को सौंपे गए मांग पत्र पर कार्रवाई करने की मांग की।

किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों का जल्द समाधान नहीं होने पर आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा।

प्रदर्शन के दौरान कमिश्नरी चौराहे और आसपास के इलाकों में यातायात प्रभावित रहा।

भाषा सं आनन्द जितेंद्र

जितेंद्र