Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए भारत दुनिया का सबसे बेहतर स्थान : गोयल

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने मंगलवार को डेटा सेंटर उद्योग से जुड़े पक्षों के साथ बैठक की और इस क्षेत्र में कारोबारी सुगमता को और बढ़ावा देने के उपायों पर चर्चा की।

गोयल ने बैठक के बाद संवाददाताओं से कहा कि डेटा सेंटर को बड़े पैमाने पर बढ़ावा देने के लिए उद्योग से जुड़े संबंधित पक्षों के साथ बैठक की गई। उन्होंने कहा कि भारत निश्चित रूप से डेटा सेंटर स्थापित करने के लिए दुनिया में सबसे बेहतर स्थान है।

मंत्री ने कहा कि डेटा सेंटर, सेमीकंडक्टर उद्योग, कृत्रिम मेधा और बढ़ता विनिर्माण आधार आने वाले वर्षों में भारत की आर्थिक वृद्धि को गति देंगे और देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने के साथ 2047 तक 30,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लक्ष्य को हासिल करने में मदद करेंगे।

उन्होंने कहा, ‘‘डेटा सेंटर उद्योग में कम से कम 200 अरब डॉलर का निवेश आने की उम्मीद है।’’

बैठक में अंतरराष्ट्रीय निवेशकों और इस क्षेत्र में निवेश की इच्छुक भारतीय कंपनियों समेत विभिन्न पक्षों ने हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने कहा कि भारत में इस क्षेत्र में बड़े पैमाने पर निवेश आकर्षित करने की काफी संभावनाएं हैं।

भाषा रमण अजय

अजय