Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सीतारमण ने अमेरिका के वित्त मंत्री बेसेंट से मुलाकात की

वाशिंगटन, एक सितंबर (भाषा) वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से यहां मुलाकात की और उन्हें इस साल दिल्ली में होने वाली आर्थिक और वित्तीय भागीदारी बैठक में शामिल होने का न्योता दिया।

सीतारमण ने सोमवार को यहां जी-20 वित्त मंत्रियों और केंद्रीय बैंक के गवर्नर की बैठक के दौरान अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट से अलग से भेंट की।

वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, ‘‘सीतारमण ने बेसेंट को इस साल के अंत में नयी दिल्ली में होने वाली आर्थिक एवं वित्तीय भागीदारी बैठक के लिए आमंत्रित किया।

मंत्रालय ने कहा कि बेसेंट ने जी-7 प्लस में भारत की भूमिका की सराहना की। उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों से जुड़े संवाद में भारत की भागीदारी की भी सराहना की, जिसका उद्देश्य आपूर्ति श्रृंखला को सुरक्षित करना तथा अनुसंधान और प्रौद्योगिकी साझा करना है।

सीतारमण और बेसेंट ने भारत और अमेरिका के बीच दीर्घकालीन संबंधों को स्वीकार किया तथा महत्वपूर्ण खनिजों समेत विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई।

भाषा रमण अजय

अजय