Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ को 135.88 गुना बोलियां मिलीं

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन के आईपीओ को मंगलवार को बोली के आखिरी दिन कुल 135.88 गुना बोलियां मिलीं।

एनएसई के आंकड़ों के अनुसार, आईपीओ में 1,23,52,942 शेयरों के मुकाबले 1,67,85,63,340 शेयरों के लिए बोलियां मिलीं।

पात्र संस्थागत खरीदारों (क्यूआईबी) के हिस्से को 261.51 गुना बोलियां मिलीं, जबकि गैर-संस्थागत निवेशकों की श्रेणी को 192.94 गुना बोलियां मिलीं। खुदरा निवेशकों की श्रेणी को 39.64 गुना बोलियां मिलीं।

शुक्रवार को बोली के पहले दिन ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन आईपीओ को 2.10 गुना बोलियां मिलीं थीं।

एआई-आधारित क्लाउड, प्रबंधित सेवाओं, डेटा सेंटर बुनियादी ढांचा और सॉफ्टवेयर समाधान देने वाली कंपनी ईएसडीएस सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन ने बृहस्पतिवार को एंकर निवेशकों से 216 करोड़ रुपये जुटाए।

कंपनी के शेयरों को 4 सितंबर को बीएसई और एनएसई में सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है।

यह आईपीओ पूरी तरह से इक्विटी शेयरों का नया निर्गम है, जिसकी कुल कीमत 720 करोड़ रुपये तक है और इसका मूल्य दायरा 408-429 रुपये प्रति शेयर है।

ईएसडीएस आईपीओ से मिली रकम में से 576 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपने डेटा सेंटर्स के लिए क्लाउड कंप्यूटिंग और अन्य उपकरणों और बुनियादी ढांचा खरीदने और लगाने में करने की योजना बना रही है। बाकी धन का इस्तेमाल सामान्य निगमित कामों के लिए किया जाएगा।

भाषा राजेश राजेश रमण

रमण