Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कैलिफोर्निया में केरलम की दो महिलाओं की हत्या से सदमे में परिवार, शव स्वदेश लाने के प्रयास तेज

कोट्टायम/त्रिशूर (केरल), एक सितंबर (भाषा) कैलिफोर्निया में केरल की दो महिलाओं की हत्या से उनके परिवार सदमे में हैं। इस बीच, राज्य सरकार ने मंगलवार को उनके शवों को वापस भारत लाने की कोशिशें तेज कर दी हैं।

राज्य के युवा मामलों और खेल मंत्री ओ जे जनीश ने त्रिशूर जिले के पाणंचेरी में पीड़ित महिलाओं में से एक, 35 वर्षीया अंजना हरि के घर का दौरा किया और उनके परिवार को आश्वासन दिया कि उनके पार्थिव शरीर को केरल वापस लाने की प्रक्रियाओं में तेजी लाई जाएगी।

एक आधिकारिक विज्ञप्ति के अनुसार, यह दौरा मुख्यमंत्री वी डी सतीशन द्वारा फोन पर अंजना के परिवार से बात करने के एक दिन बाद हुआ है।

जनीश ने कहा, 'सामान्यतः कानूनी अड़चनों के कारण ऐसी घटनाओं में थोड़ा विलंब हो सकता है। हालांकि, इसे विशेष मामला मानते हुए सरकार जल्द से जल्द बेटी के पार्थिव शरीर को घर लाने के लिए सक्रिय रूप से हस्तक्षेप करेगी।'

परिजनों के अनुसार, त्रिशूर के मुदिक्कोड की रहने वाली अंजना और तिरुवनंतपुरम के केसवदासपुरम की उनकी करीबी दोस्त एन मैरी मैथ्यू (35) की कैलिफोर्निया के मिलपिटास में कथित तौर पर हत्या कर दी गई थी। दोनों महिलाओं की सहेली और कोट्टायम की मूल निवासी अनिला (32) को संदिग्ध के रूप में चिह्नित किया गया है और वह अमेरिकी पुलिस की हिरासत में है।

भाषा सुमित दिलीप

दिलीप