Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

राष्ट्रीय युवा चैंपियनशिप में तमिलनाडु के धावकों का जलवा

लुधियाना, एक सितंबर (भाषा)तमिलनाडु के धावकों ने राष्ट्रीय युवा एथलेटिक्स चैंपियनशिप के पहले ही दिन मंगलवार को यहां 100 मीटर स्पर्धा के पुरुष और महिला दोनों वर्गों का स्वर्ण पदक जीतकर अपना दबदबा कायम किया।

समराज आर (10.46 सेकंड) ने पुरुष वर्ग में नया युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड बनाया, जबकि टी मृदिका (11.78 सेकंड) ने महिला वर्ग में मीट रिकॉर्ड तोड़ते हुए स्वर्ण पदक जीता।

समराज का यह प्रदर्शन 2023 में कोयंबटूर में अंशु रजक द्वारा बनाए गए 10.63 सेकंड के पिछले युवा राष्ट्रीय रिकॉर्ड से बेहतर रहा।

मृदिका ने 2012 में बेंगलुरु में दुती चंद द्वारा बनाए गए 11.80 सेकंड के पिछले मीट रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा। वह फाइनल में 12 सेकंड से कम समय में दौड़ पूरी करने वाली इकलौती धाविका रहीं।

कर्नाटक की सुचित्रा एस ने महाराष्ट्र की सावरी कुलकर्णी को पीछे छोड़ते हुए 12.03 सेकंड के समय के साथ रजत पदक जीता। सावरी ने 12.09 सेकंड का समय निकालकर कांस्य पदक हासिल किया।

भाषा आनन्द आनन्द

आनन्द