Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

अमेरिका के भी राष्ट्रपति बन सकते हैं मुख्यमंत्री विजय: अन्नाद्रमुक प्रमुख पलानीस्वामी का तंज

कोयंबटूर (तमिलनाडु), एक सितंबर (भाषा) अन्नाद्रमुक के महासचिव एडप्पादी के. पलानीस्वामी ने तमिलनाडु में सत्तारूढ़ तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) की ओर से बड़े पैमाने पर चलाए जा रहे जनसंपर्क अभियानों और मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के निजी विमान से हवाई यात्राएं करने की प्रवृत्ति पर तंज कसते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं।

एक संवाददाता के इस सवाल पर कि टीवीके समर्थक मुख्यमंत्री विजय को भविष्य के प्रधानमंत्री के तौर पर देख रहे हैं, पलानीस्वामी ने तंज कसते हुए कहा, ‘‘वह तो अमेरिका के राष्ट्रपति भी बन सकते हैं। इसमें कुछ गलत नहीं है, यह उनकी इच्छा है।’’

हालांकि, राज्य सरकार के सोशल मीडिया पर निर्भर रहने की बात को खारिज करते हुए उन्होंने कहा, ‘‘वे यहां 'रील' डालकर सरकार चला रहे हैं लेकिन वहां ऐसे नहीं चलेगा।’’

उन्होंने मुख्यमंत्री विजय को ‘‘खर्चीला मुख्यमंत्री’’ भी बताया और मौजूदा सरकार के खर्च की तुलना पूर्व मुख्यमंत्री जे. जयललिता के समय के खर्च से की।

पलानीस्वामी ने कहा, ‘‘अम्मा के कार्यकाल में खर्च में कटौती करने के लिए वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए परियोजनाओं का उद्घाटन किया जाता था।’’

उन्होंने विजय की इस बात पर तंज कसा कि वह खुद को एक साधारण किसान की तरह पेश करते हैं, जबकि खुद इतनी महंगी यात्राएं करते हैं।

अन्नाद्रमुक नेता ने मुख्यमंत्री पर यह आरोप भी लगाया कि वह बिना किसी वित्तीय समर्थन के नियम 110 के तहत ‘‘बिना सोचे-समझे योजनाएं’’ घोषित कर रहे हैं।

उन्होंने आगाह किया कि अगर राज्य इसी दर से कर्ज लेता रहा, तो उसका कर्ज बढ़कर 10 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।

भाषा सुभाष पवनेश

पवनेश