Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

संविधान और धर्मनिरपेक्षता के लिए खतरा बढ़ा, बदलाव जरूरी है: भाकपा

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) महासचिव डी. राजा ने मंगलवार को कहा कि देश में संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघवाद के लिए खतरे बढ़ रहे हैं तथा लोग बदलाव की राह देख रहे हैं।

उन्होंने रामलीला मैदान में पार्टी द्वारा आयोजित रैली में कहा कि ‘‘बदलाव जरूरी है’’-ये भाकपा का नारा नहीं, बल्कि भारत और जनता का नारा है।

भाकपा ने दिल्ली के रामलीला मैदान में बीते कई वर्षों में पहली बार अपने दम पर बड़ी रैली आयोजित की, जिसमें देशभर से हजारों पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

राजा ने आरोप लगाया, ‘‘जब से नरेन्द्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, हमारा देश लगातार संकट में है। संकट और गहराता जा रहा है। संविधान, लोकतंत्र, धर्मनिरपेक्षता और संघवाद के लिए खतरे बढ़ रहे हैं। लोग बदलाव की तलाश में हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ ‘बदलाव जरूरी है’ भाकपा का नारा नहीं है, यह भारत का, यह जनता का नारा है।’’

भाकपा की राष्ट्रीय सचिव एनी राजा ने आरोप लगाया कि आरएसएस-भाजपा सरकार ऐसी नीतियां अपना रही है जिनसे कॉरपोरेट और पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है जबकि आम लोगों और कमजोर वर्गों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज इस देश की फासीवादी आरएसएस-भाजपा सरकार आम लोगों के लिए नहीं है। यह कॉरपोरेट और पूंजीपतियों के लिए है। पूंजीपतियों को फायदा हो रहा है।’’

एनी राजा ने आरोप लगाया कि आदिवासी समुदायों को विस्थापित किया जा रहा है और उनके खिलाफ बुलडोजर का इस्तेमाल किया जा रहा है।

मणिपुर का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वहां प्रभावित लोगों में आदिवासी भी शामिल हैं।

भाषा हक पवनेश नरेश

नरेश