Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

सिम्बायोटेक फार्मालैब का शेयर पहले दिन के कारोबार में 11 प्रतिशत चढ़ा

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) फार्मा और बायोटेक कंपनी सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के शेयर ने मंगलवार को बाज़ार में सुस्त शुरुआत की, लेकिन बाद में तेजी दिखाई और यह 988 रुपये के निर्गम मूल्य के मुकाबले 11 प्रतिशत से ज्यादा बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई में शेयर का कारोबार 978.20 रुपये पर शुरू हुआ, जो निर्गम मूल्य से 0.99 प्रतिशत कम है। हालांकि, बाद में कंपनी के शेयर ने शुरुआती नुकसान की भरपाई की और यह 18.80 प्रतिशत चढ़कर 1,173.80 रुपये पर पहुंच गए। अंत में कंपनी का शेयर 10.92 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,095.95 रुपये पर बंद हुआ।

एनएसई में शेयर, निर्गम मूल्य के बराबर यानी 988 रुपये पर सूचीबद्ध हुआ। बाद में, यह 11.10 प्रतिशत की बढ़त के साथ 1,097.70 रुपये पर बंद हुआ।

कंपनी का बाजार मूल्यांकन 7,042.15 करोड़ रुपये रहा।

सिम्बायोटेक फार्मालैब लिमिटेड के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) को बृहस्पतिवार को बोली के आखिरी दिन 71.26 गुना बोलियां प्राप्त हुई थीं।

आईपीओ में 150 करोड़ रुपये तक के नए शेयर जारी किए गए हैं और 1,607 करोड़ रुपये की बिक्री पेशकश (ओएफएस) लाई गई है।

कंपनी के आईपीओ का मूल्य दायरा 938-988 रुपये प्रति इक्विटी शेयर था।

नए निर्गम से मिली रकम का इस्तेमाल कर्ज़ चुकाने और सामान्य कंपनी कामों के लिए किया जाएगा।

इंदौर स्थित सिम्बायोटेक एक शोध एवं विकास-आधारित फार्मास्युटिकल और बायोटेक्नोलॉजी कंपनी है।

भाषा राजेश राजेश अजय

अजय