Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

चिराग पासवान को धमकी मिली; मंत्री के कार्यालय ने गृह मंत्रालय से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान को मंगलवार को धमकी भरा पत्र मिला, जिसमें कहा गया कि उन्हें ‘‘आतंकवादियों द्वारा मार दिया जाएगा’’। उनके कार्यालय ने यह जानकारी दी और सुरक्षा बढ़ाने की मांग की।

खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री के कार्यालय ने गृह मंत्रालय से इस संबंध में गहन जांच कराए जाने की भी मांग की।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान को फिलहाल ‘जेड’ श्रेणी की सुरक्षा मिली हुई है।

पासवान के अतिरिक्त निजी सचिव आलोक कुमार सिंह ने गृह सचिव गोविंद मोहन को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आज मंत्रालय को बिना हस्ताक्षर वाला एक पत्र मिला, जिसमें दो मोबाइल नंबर थे। इसे खोलने पर पता चला कि इसमें खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री की जान को सीधा खतरा होने की धमकी दी गई थी।’’

उन्होंने कहा कि धमकी भरे संदेश में कहा गया कि खूंखार आतंकवादियों द्वारा जल्द ही ‘‘आपकी हत्या कर दी जाएगी’’।

पत्र में लिखी गईं बातें, खासकर धमकी का सीधा अंदाज़ और ‘खूंखार आतंकवादियों’ का जिक्र, बहुत चिंता की बात है और इससे मंत्री की सुरक्षा को लेकर गंभीर आशंकाएं पैदा होती हैं।

भाषा नेत्रपाल दिलीप

दिलीप