Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

प्रस्तावित हिम-चंडीगढ़ शहर को आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा: सुक्खू

शिमला, एक सितंबर (भाषा) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कहा कि सोलन जिले में ‘हिम-चंडीगढ़ शहर को अत्याधुनिक बुनियादी ढांचे और जरूरी नागरिक सुविधाओं के साथ एक आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के तौर पर विकसित किया जाएगा।

उन्होंने यह घोषणा सोलन जिले के बद्दी इलाके में प्रस्तावित शहर के काम की प्रगति की समीक्षा करने के बाद कीं।

सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार जल्द ही नए शहर का विकास शुरू करेगी और संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे परियोजना को समय पर पूरा करने के लिए सभी जरूरी औपचारिकताओं में तेजी लाएं।

प्रस्तावित शहर सोलन जिले के बद्दी-बरोटीवाला-नालागढ़ औद्योगिक गलियारा के शीतलपुर में बसाया जाएगा, जो चंडीगढ़ से लगभग 30 किलोमीटर दूर है।

अधिकारियों ने बताया कि अब तक, आवासीय योजना के लिए 3,428 बीघा जमीन आवंटित की जा चुकी है।

भाषा धीरज पवनेश

पवनेश