Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

कक्षा 10 से 12 तक के लिए एनसीईआरटी की संशोधित पाठ्यपुस्तकें मिशन मोड में तैयार की जा रहीं: जोशी

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने मंगलवार को कहा कि कक्षा 10 से 12 तक के लिए एनसीईआरटी की संशोधित पाठ्यपुस्तकें तैयार करने का काम मिशन मोड में किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि नयी राष्ट्रीय पाठ्यचर्या रूपरेखा (एनसीएफ) के अनुसार कक्षा 1 से 9 तक की पाठ्यपुस्तकें पहले ही जारी की जा चुकी हैं।

जोशी ने राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के 66वें स्थापना दिवस के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही।

उन्होंने कहा, ‘‘गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के जरिए विकसित भारत के निर्माण और कुशल, सक्षम तथा वैश्विक स्तर पर जिम्मेदार मानव संसाधन तैयार करने में एनसीईआरटी की भूमिका महत्वपूर्ण रही है। कक्षा 1 से 9 तक की नयी पाठ्यपुस्तकें पहले ही जारी हो चुकी हैं और कक्षा 10 से 12 तक की पाठ्यपुस्तकें मिशन मोड में तैयार की जा रही हैं।’’

भाषा जोहेब अविनाश

अविनाश

अविनाश