Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

मालवीय नगर अग्निकांड: दिल्ली पुलिस ने होटल मालिक और दो अन्य के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) दिल्ली पुलिस ने इस साल तीन जून को मालवीय नगर के एक होटल में लगी आग के मामले में होटल के मालिक लवकेश बजाज समेत तीन आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

मालवीय नगर के बी एंड बी होटल में लगी आग में 13 विदेशी नागरिकों सहित कुल 22 लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस ने साकेत की अदालत में बजाज और दो अन्य आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया।

अधिकारी ने बताया कि जांच जारी है और इस मामले में पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जा सकता है।

भाषा धीरज दिलीप

दिलीप