Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

छात्र प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी वापस ली जाएंगी : नड्डा

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे पी नड्डा ने मंगलवार को कहा कि जुलाई में दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल लोगों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस ली जाएंगी और उनके खिलाफ कोई कड़ी कार्रवाई नहीं की जाएगी।

नड्डा की यह टिप्पणी उच्चतम न्यायालय द्वारा 20 से 25 जुलाई के बीच देशभर में कॉजपा के नेतृत्व में हुए प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी रद्द किए जाने के कुछ ही समय बाद आई। इसके बाद संगठन ने पांच सितंबर को राष्ट्रीय राजधानी में प्रस्तावित अपना मार्च रद्द कर दिया।

नड्डा ने मार्च रद्द करने के कॉजपा के फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि केंद्र ने भाजपा शासित सभी राज्यों से चर्चा की है और उन्होंने अपने-अपने राज्यों में कॉजपा के प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज सभी प्राथमिकी वापस लेने का आश्वासन दिया है।

नड्डा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम दिल्ली में पांच सितंबर का प्रदर्शन रद्द करने के कॉजपा के फैसले का स्वागत करते हैं।’’

केंद्रीय मंत्री नड्डा ने यह भी कहा कि देश के युवाओं का कल्याण और प्रगति सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता बनी हुई है।

भाषा अमित दिलीप

दिलीप