Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

भाजपा अध्यक्ष नवीन ने राष्ट्रपति मुर्मू से शिष्टाचार भेंट की

नयी दिल्ली, एक सितंबर (भाषा) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष नितिन नवीन ने मंगलवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से राष्ट्रपति भवन में शिष्टाचार भेंट की।

नवीन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में लिखा कि वह राष्ट्र सेवा के प्रति मुर्मू के समर्पण से प्रेरणा लेते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘आज मैंने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी से शिष्टाचार भेंट की।’’

नवीन ने कहा, ‘‘उनके सहज स्वभाव और राष्ट्र सेवा के प्रति अटूट समर्पण ने हमें बहुत कुछ सिखाया है। उनका मार्गदर्शन हमें देश और समाज के उत्थान के लिए सतत काम करने की नई ऊर्जा और प्रेरणा देता है।’’

भाषा वैभव दिलीप

दिलीप