Breaking News

'हम किसी के विरुद्ध नहीं, सबके साथ हैं': PM मोदी     |   आनंद कुमार के बेटों पर मायावती का बड़ा फैसला, BSP में नहीं मिलेगी जगह     |   BRICS समिट 2026: शी जिनपिंग ने ग्रुप से ग्लोबल शांति में अहम भूमिका निभाने को कहा     |   BRICS समिट में नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूरी, PM मोदी बोले- सर्वसम्मति से अपनाया गया     |   PM मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने पर बीजेपी विशेष कार्यक्रम आयोजित करेगी     |  

श्रीलंका की अदालत ने पूर्व मंत्री को सात साल कैद की सजा सुनाई

कोलंबो, एक सितंबर (भाषा) श्रीलंका की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के मामले में दोषी ठहराए गए एक पूर्व मंत्री को मंगलवार को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई।

भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग के अनुसार, 2014 में नागरिक उड्डयन मंत्री के तौर पर काम करते हुए प्रियंकरा जयरत्ने ने श्रीलंकन ​​एयरलाइंस की खानपान सेवा पर अपने समर्थकों को खाना खिलाने के लिए 3,20,000 श्रीलंकाई रुपये का भुगतान करने का दबाव डाला था।

कोलंबो उच्च न्यायालय ने महिंदा राजपक्षे की सरकार में मंत्री रहे जयरत्ने को सात साल के कठोर कारावास की सजा सुनाई और उन पर दो लाख श्रीलंकाई रुपये का जुर्माना लगाया।

जयरत्ने का नाम श्रीलंकन ​​एयरलाइंस के लिए एयरबस विमानों की खरीद में गड़बड़ी से जुड़ी जांच में भी है।

वह श्रीलंका में नेशनल पीपुल्स पावर (एपीपी) के सत्ता में आने के बाद से दोषी ठहराए जाने वाले पांचवें नेता हैं।

भाषा नेत्रपाल नरेश

नरेश